देवरिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
![]()
देवरिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
देवरिया जिले में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सुदामा की मौत हो गई। सुदामा सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे। वे देवरिया जिला मुख्यालय से काम निपटाकर शाम करीब 8 बजे अपने घर सलेमपुर लौट रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुदामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को महर्षि चौराहा स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुदामा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सुदामा की पत्नी का नाम देवंती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
