Breaking News

देवरिया के पथरदेवा में दो पक्षों में विवाद:लाइसेंसी हथियार से दो राउंड हवाई फायरिंग हुई, पुलिस ने किया इंकार


                 देवरिया के पथरदेवा में दो पक्षों में विवाद:लाइसेंसी हथियार से दो राउंड हवाई फायरिंग हुई, पुलिस ने किया इंकार

देवरिया के पथरदेवा में दो पक्षों में विवाद:लाइसेंसी हथियार से दो राउंड हवाई फायरिंग हुई, पुलिस ने किया इंकार

देवरिया के पथरदेवा कस्बे में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। वार्ड नंबर 11, कॉलेज रोड स्थित मेन रोड पर रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में फायरिंग की चर्चा से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष के राम विजय सिंह और द्वितीय पक्ष के संजय सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। यह कहासुनी जल्द ही बड़े विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संजय सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से दो राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग की कथित घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में केशव राम मौर्य ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, प्रथम पक्ष का आरोप है कि फायरिंग की घटना हुई है और पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *