DniNews.Live

देवबंद मेले में मुस्लिम दुकानदारों का विरोध:शामली में स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में 1 अप्रैल से मां बाला सुंदरी देवी का प्रसिद्ध मेला शुरू होने जा रहा है। इस मेले में मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों को दुकानें न लगाने की अपील की गई है। मुजफ्फरनगर निवासी स्वामी यशवीर महाराज ने सहारनपुर प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। यह प्रसिद्ध मेला हर साल आयोजित होता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता बाला सुंदरी देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं। स्वामी यशवीर महाराज ने अपने बयान में कहा है कि मेले के आसपास कुछ मुस्लिम दुकानदार दुकानें लगाते हैं, जिससे मेले की पवित्रता प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे दुकानदार हिंदू धर्म की पवित्रता को नष्ट करते हैं और पवित्र मेले में बाधा उत्पन्न करते हैं, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यह मेला सनातन धर्म और हिंदुओं का है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के लोग यहां दुकानें न लगाएं। स्वामी यशवीर महाराज ने सहारनपुर के शासन-प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि मुस्लिम समुदाय के लोग मेले में दुकानें लगाते हैं, तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने इसे हिंदुओं की आस्था और पवित्रता का प्रश्न बताते हुए कहा कि उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि जब उनके मजहब में हिंदुओं को ‘काफिर’ कहा जाता है, तो वे हिंदुओं के मेले में दुकानें क्यों लगाते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *