पटना| बिहार में दूध, अंडा और मांस उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। बिहार ने राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। यह जानकारी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजया लक्ष्मी ने दी। वह बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर रही थी। डॉ. विजयलक्ष्मी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पशुधन से सकल मूल्य संवर्द्धन 5.5 प्रतिशत है। संपूर्ण कृषि क्षेत्र के सकल मूल्य संवर्द्धन में पशुपालन की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है। बिहार ने वर्ष 2024-25 में पशुजन्य उत्पादों के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज किया है। मौके पर पशुपालन निदेशक उज्जवल कुमार सिंह, मत्स्य निदेशक अभिषेक रंजन और गव्य निदेशक केदार नाथ सिंह सहित अन्य थे।
https://ift.tt/am8c5J3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply