DniNews.Live

दुल्लहपुर के राजकुमार चौहान हत्याकांड में CBI जांच की मांग:आम जनता पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया, 5 करोड़ मुआवजे की मांग

गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थित कृणा मैरेज हॉल में 22 मार्च 2026, रविवार को आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होकर लगभग 3 बजे समाप्त हुआ। इसमें स्व. राजकुमार चौहान की गोरखपुर में हुई हत्या की सीबीआई जांच, दोषियों को फांसी और पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। पार्टी ने इस मामले में प्रदेशव्यापी आंदोलन का भी ऐलान किया है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 17 मार्च को हुई स्व. राजकुमार चौहान की हत्या को राजनीतिक साजिश करार दिया। श्री चौहान ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर हर अन्याय और अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी श्री धर्मराज चौहान ने कहा कि आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान और छात्रों के हक की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चौहान समाज के लगभग 70 लोगों की हत्या हो चुकी है, लेकिन समाज अब तक संगठित नहीं हो पाया है। उन्होंने समाज से जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार श्री नन्दलाल चौहान ने की, जबकि उद्घाटन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान द्वारा किया गया। प्रमुख वक्ताओं में डॉ. विनय कुमार सिंह चौहान (जौनपुर), डॉ. हरिकेश चौहान (गाजीपुर), रामचरन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान (मऊ) और हिटलर विश्वकर्मा (मऊ) सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रवीन कुमार सिंह, रामप्रीत चौहान, रामदयाल चौहान (बलिया), टिल्लू चौहान (प्रचार मंत्री, मऊ), सुभाष चौहान, शिवपूजन चौहान, अर्जुन चौहान, राजकुमार राना, रमाकांत राम, रामानंद चौहान समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव मुन्द्रिका चौहान और सह-संचालन अशोक चौहान द्वारा किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष गाजीपुर श्री केदार सिंह चौहान ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में स्व. राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *