नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिला-पुरुषों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा-अर्चना की। नौ दिनों से घरों में कलश स्थापना कर पूजा कर रहे भक्तों ने अष्टमी पर विशेष पूजन किया। जिले के गोपीगंज स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार और देश की सलामती की मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही ज्ञानपुर के घोपईला मंदिर में भी भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन और पूजन किया। मान्यता है कि नवरात्रि की अष्टमी पर विशेष पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में शांति व समृद्धि बनी रहती है। बताया गया कि जिले में लगभग 80 प्रतिशत लोग अष्टमी का व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। नवरात्रि के इन नौ दिनों में घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की आराधना का माहौल रहता है, और अष्टमी पर विशेष पूजन कर भक्त देवी को प्रसन्न करते हैं, जिससे परिवार और देश का कल्याण होता है।

Leave a Reply