DniNews.Live

दुबई से नेपाल जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट:खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी घटी, काठमांडू में नहीं उतर सका

दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को मंगलवार शाम खराब मौसम के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। विमान काठमांडू में लैंडिंग नहीं कर सका और शाम करीब 7 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, काठमांडू में अचानक मौसम बिगड़ने से दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो गई थी। इस कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। फ्लाई दुबई की उड़ान (FZ-1595) ने दुबई से दोपहर 1:05 बजे उड़ान भरी थी। इसे शाम 6:55 बजे काठमांडू पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह वहां नहीं उतर सकी। विमान में कुल 157 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है और काठमांडू में मौसम सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम में सुधार होने के बाद विमान को काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *