![]()
दीवार काटकर घर में घुसे चोर,लाखों के जेवरात लेकर फरार:परिवार सोता रहा, सुबह खुला राज; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
मैनपुरी में चोरों ने एक घर की पक्की दीवार काटकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर लिया। यह वारदात कासगंज गांव में बीती रात हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कीरतपुर चौकी क्षेत्र के कासगंज गांव निवासी ट्रक चालक कश्मीर सिंह यादव रात करीब 8 बजे घर लौटे थे। परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात में कूलर चलने के कारण दीवार काटने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए। सुबह करीब 5 बजे जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का गेट बाहर से बंद पाया। शक होने पर पीछे जाकर देखा तो दीवार टूटी हुई थी और घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोरों ने घर से भारी मात्रा में जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। चोरी हुए सामान में सोने की जंजीर, पांच अंगूठियां, सीतारानी, कानों के कुंडल, चांदी की पायल, करधनी और कीमती बर्तन शामिल हैं। पीड़िता अनीता ने बताया कि एक साल पहले बेटे की शादी हुई थी और उसी के अधिकांश जेवरात चोरी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दन्नाहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से उंगलियों के निशान सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। —————————– ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं ‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply