DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिसंबर के दूसरे हफ्ते से बिहार में बढ़ेगी ठंड:3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, 11.8 डिग्री तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा जिला

बिहार में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के फिलहाल स्थिर बने रहने की संभावना है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेजी से बढ़ सकता है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। बीते 24 घंटे में नालंदा में हल्के बादल दिखाई दिए, हालांकि बारिश कहीं नहीं हुई। वहीं, समस्तीपुर, बेगूसराय और मधेपुरा में कोहरा दिखाई दिया। इसके अलावा 11.8 डिग्री तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा शहर रहा। बाकी शहरों में 13 से 16 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है, जिसका अप्रत्यक्ष असर बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह गिरावट आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से गिरने लगेगा तापमान विभाग ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत से ही उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही ठंडी हवाएं बिहार पहुंचने लगेगी। इससे राज्य में ठंड का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखने लगेगा। वैज्ञानिकों ने कहा कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से न्यूनतम तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री नीचे चला जाएगा, जिससे सुबह और देर शाम में ठंड महसूस होगी। कई जिलों में हल्का कोहरा भी छाने लगेगा। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक बिहार का मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ेगा। दिन के समय धूप निकलेगी, लेकिन हवा में ठंडक बढ़ी रहेगी। पूर्वी और उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का असर ज्यादा दिख सकता है। वहीं, मध्य बिहार में रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात की ठंड तेज होगी। विभाग ने बताया कि दिसंबर के मध्य से राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में इन दिनों सुबह और शाम की ठंड महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान अभी 12–13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन में हल्की धूप के कारण मौसम सामान्य रहता है। लेकिन दिसंबर के दूसरे हफ्ते के बाद पटना में तापमान तेजी से गिर सकता है। रात में ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह के समय कोहरे की स्थिति भी बन सकती है।


https://ift.tt/6DnwcbQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *