DniNews.Live

दिल्ली-NCR में आतंकी साजिश का खुलासा, 2 गिरफ्तार:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे, कई मंदिरों का वीडियो भेजा


                 दिल्ली-NCR में आतंकी साजिश का खुलासा, 2 गिरफ्तार:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे, कई मंदिरों का वीडियो भेजा

दिल्ली-NCR में आतंकी साजिश का खुलासा, 2 गिरफ्तार:पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े थे, कई मंदिरों का वीडियो भेजा

हापुड़ पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मेरठ के आजाद राजपूत और हापुड़ के अजीम राणा के रूप में हुई है। ये दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े थे और दिसंबर से उसके संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, अजीम राणा पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सीधे जुड़ा हुआ था। उससे वीडियो कॉल पर नियमित रूप से बातचीत करता था। भट्टी उसे दिल्ली-एनसीआर में संभावित आतंकी ठिकानों की रेकी करने और वीडियो-फोटो भेजने का काम सौंपता था। अजीम राणा ने दिल्ली के रामेशनगर मेट्रो स्टेशन, एक सनातन मंदिर और उसके आसपास की कॉलोनियों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजी थी। शहजाद भट्टी ने उसे अगला निशाना नोएडा के बिसरख गांव स्थित रावण मंदिर को बनाने का निर्देश दिया था। गिरफ्तार अजीम राणा (28 वर्ष) हापुड़ के थाना धौलाना के मुगल गार्डन का निवासी है, जबकि आजाद राजपूत मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी इससे पहले पंजाब और हरियाणा के कई पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले करवा चुका है। मंदिर और आसपास के इलाकों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की
हापुड़ एसपी केजी सिंह ने बताया- आरोपी अजीम राणा और आजाद राजपूत ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर, ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और आसपास के इलाकों की फोटो, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान को शेयर की थीं। दोनों को बुधवार को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क में थे। दिसंबर 2025 से यह नेटवर्क सक्रिय था। कई बार वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई। एसपी हापुड़ ने बताया- आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्टाग्राम से शुरू हुआ संपर्क, पैसों के लालच में बने जासूस
आरोपी अजीम राणा हापुड़ के धौलाना और आजाद मेरठ के जई गांव का रहने वाला है। रिश्ते में आजाद, अजीम का भांजा है। इन दोनों के मोबाइल फोन से इंटेलिजेंस ब्यूरो को कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिन्हें पाकिस्तान के हैंडलर को भेजा गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए अजीम का संपर्क पाकिस्तान गैंगस्टर शहजाद भट्टी से हुआ। शुरुआत में सामान्य वीडियो साझा किए। लेकिन बाद में पैसों का लालच देकर उसे संवेदनशील स्थानों की जानकारी भेजने के लिए तैयार कर लिया। मंदिरों, मेट्रो स्टेशन और सरकारी जगहों की रेकी की
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, आसपास के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की रेकी की। नोएडा के बिसरख स्थित प्राचीन रावण मंदिर की लोकेशन और वीडियो भी पाकिस्तान भेजी। 19 फरवरी 2026 को आरोपियों ने इन स्थानों की फोटो-वीडियो साझा की थी। कौन है शहजाद भट्टी, जिसके संपर्क में थे दोनों ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… मां चाहती थी- हरीश को इच्छामृत्यु, पिता तैयार नहीं थे:गाजियाबाद में ब्रह्मकुमारी बहन बोलीं- उसके कर्म कट चुके हैं
‘तुम एक पंछी हो, लेकिन अभी दुख और पीड़ा के एक पिंजड़े में कैद हो। इस पिंजड़े से अब तुम्हारे उड़ने का समय आ गया है।’ यह ब्रह्मकुमारी लवली के शब्द हैं, जो उन्होंने गाजियाबाद में हरीश राणा को अंतिम विदाई देते वक्त कहे थे। हरीश 13 साल से कोमा में हैं। सुप्रीम कोर्ट से परमीशन मिलने बाद दिल्ली एम्स में उन्हें इच्छामृत्यु दी जा रही है। हरीश से ऑक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। खानी-पानी भी पिछले 2 दिन से बंद है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *