DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिल्ली AI समिट- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन:अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में नारेबाजी, कहा- मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा- ‘PM इज कंप्रोमाइज्ड’। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि कांग्रेस कार्यकर्ता भारत मंडपम में अंदर कैसे आए क्योंकि एंट्री के लिए पास या क्यूआर कोड अनिवार्य किया गया है। दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुई AI समिट का आज आखिरी दिन है। इसमें 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख और करीब 100 CEOs और फाउंडर्स शामिल हुए हैं। AI समिट में प्रदर्शन की 4 तस्वीरें… यह खबर लगातार अपडेट की जा रही हैं…


https://ift.tt/nsMacbK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *