DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दिल्ली में सुलझेगा बिहार का कांग्रेसी बवाल:आज नाराज नेता राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, कृष्णा अल्लावरू-राजेश राम के इस्तीफे की मांग करेंगे

बिहार का कांग्रेसी बवाल अब दिल्ली में सुलझेगा। नाराज कांग्रेसी नेता आज राहुल गांधी से मिलने की तैयारी में है। कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव सहित आधे दर्जन असंतुष्ट खेमे के नेता कल ही दिल्ली के लिए कूच किए थे। आज उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। वे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की मांग करेंगे। इन दोनों पर असंतुष्ट कांग्रेसियों ने टिकट बेचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने 6 साल के लिए 7 नेताओं को किया निष्कासित वहीं, दूसरी ओर सोमवार को बिहार कांग्रेस ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए 7 नेताओं को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इसमें कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकीलुर रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राजन, अति पिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा जिला के रवि गोल्डन को पार्टी से निष्कासित किया गया है। कल कांग्रेस आयोजित कर रहा संविधान बचाओ कार्यक्रम कल संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में ‘संविधान संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर विशेष विचार-गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और युवा भाग लेंगे। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम को अनुशासन, गंभीरता और उच्च सहभागिता के साथ आयोजित कर इसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी जाए।


https://ift.tt/x9OY5Bv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *