दिल्ली पुलिस ने भगोड़े अपराधी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर मधुबनी पुलिस को सौंप दिया है। राजेश कुमार को गुरुवार को रामपट्टी जेल भेज दिया गया। जज अनामिका टी बेंच ने 20 तारीख तक उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस से बचने के लिए लगातार बदलता रहा ठिकाने पुलिस से बचने के लिए राजेश कुमार लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह बहरूपिया बनकर अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली, मुंबई और बिहार में छिपकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद, मधुबनी की जज अनामिका टी ने उन्हें रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा था। इसके बाद राजेश कुमार को दिल्ली से मधुबनी लाया गया। जमानत याचिका फिर हुई निरस्त, कई थानों में दर्ज हैं मामले राजेश कुमार की जमानत याचिका भी निरस्त कर दी गई है। इसी मामले में राजनगर थाना में 19 फरवरी, 2024 को राजेश कुमार के घर की कुर्की-जब्ती की जा चुकी है। उनके खिलाफ कलुआही थाना और मधुबनी महिला थाना में भी मामले दर्ज हैं। कई मामलों में पुलिस को थी तलाश, फिलहाल जेल में बंद मधुबनी पुलिस को राजेश कुमार की कई मामलों में तलाश थी। फिलहाल, उन्हें रामपट्टी जेल में रखा गया है। वकील दीप जाने बताया है की पुलिस शुक्रवार को रिमांड पर ले सकती है।
https://ift.tt/klqLIc9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply