DniNews.Live

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर चलती कार में लगी आग, VIDEO:बागपत मे धू- धूकर गाड़ी जली, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पाठशाला चौकी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। दिल्ली निवासी राकेश कुमार मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उनकी कार आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। यह घटना तब हुई जब राकेश कुमार अपनी कार से दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर पाठशाला चौकी के समीप पहुंचे। अचानक कार से धुआं निकलने लगा। राकेश कुमार ने तुरंत कार को किनारे खड़ा किया और उससे बाहर निकल गए। आग बुझाने का प्रयास किया कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद अन्य वाहन चालकों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते लाखों रुपये की कार जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों ने राहत की सांस ली फायरफाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *