दिल्ली में कांग्रेस ने गुरुवार को हार पर मंथन किया। बैठक में कैंडिडेट्स के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक दूसरे को गोली मारने तक की धमकी दी गई। बिहार चुनाव में हार का ठिकरा तेजस्वी पर भी फोड़ गया। इधर, सरकार बनने के बाद पहली बार आज नीतीश कुमार महिलाओं के खातों में 10-10 हजार डालने जा रहे हैं। पढ़िए बिहार की सियासत से जुड़ी खबरें… दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में गोली मारने की धमकी दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में प्रत्याशियों के बीच गाली-गलौज से लेकर गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान आया। पार्टी ने कहा-बिहार चुनाव में हमारे वोट चोरी हो गए फिर भी कांग्रेस का वोट बढ़ गया है। कुछ कैंडिडेट्स ने हार का ठिकरा तेजस्वी पर भी फोड़ा। चर्चा है कि, पार्टी नेतृत्व की ओर से उम्मीदवारों की रिपोर्ट लेने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पार्टी नेतृत्व की ओर से इस इस्तीफे पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पक्ष जानने की कोशिश भास्कर की ओर से की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। महिलाओं के खातों में 10-10 हजार डालेंगे नीतीश मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को सरकार 10 लाख और जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजेगी। योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विभिन्न चरणों में 14 दिसंबर तक सभी पात्र जीविका दीदियों के खाते में पैसा भेजने का प्रावधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पात्र जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना का लाभ मिलेगा।
https://ift.tt/gqVHizJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply