देवरिया में गुरुवार को दिल्ली कार बम धमाके के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। टाउन हॉल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने इस घटना को देश के लिए गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों में शामिल असामाजिक तत्वों को कठोर दंड मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मल्ल ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानवता, शांति और भाईचारे के पक्ष में है और आतंकवाद के खिलाफ खड़ी रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय है। उन्होंने देश के नागरिकों से ऐसी घटनाओं का एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया, ताकि देश की एकता और अखंडता बनी रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, सुभाष राय, ऋषिकेश मिश्र, मिर्जा खुर्शीद, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, चन्दन वर्मा, आलोक त्रिपाठी, ब्रजेश राजा, सुनील यादव, शिवशंकर सिंह, राजकुमार यादव, महेंद्र आंबेडकर, शेषनाथ गोंड, रविंद्र मल्ल और अमानत अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/UmqdvH2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply