DniNews.Live

दिलीप मिश्रा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस समन्वयक नियुक्त:भदोही कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में दिलीप मिश्रा को उत्तर प्रदेश समन्वयक नियुक्त किए जाने पर भदोही में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में हिम्मतपुर बकुचिया स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि दिलीप मिश्रा की नियुक्ति संगठन के लिए एक मजबूत और सकारात्मक कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मिश्रा के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली से किसान कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल और सुबुकतगीन अंसारी ने कहा कि यह मनोनयन किसानों की आवाज को सशक्त करेगा और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिश्रा के नेतृत्व में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बधाई देने वालों में जनपद भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन, पंडित दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, मसूद आलम, त्रिलोकी नाथ बिंद, नाजिम अली, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी, सरफराज अहमद, शक्ति मिश्र, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्र, रमाशंकर बिंद, विशाल गौतम, मोनीश अंसारी और सुमित शुक्ला प्रमुख रूप से शामिल थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *