DniNews.Live

दालमंडी में दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी:काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने के लिए होगा सड़क चौड़ीकरण का कार्य

वाराणसी की प्राचीनतम दालमंडी वाली गली में लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस सकरी गली की सड़क को चौड़ी की जानी है ताकि काशी विश्वानाथ मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। पिछले चार दिनों से यहां 30 उन दुकान व मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है जिनकी रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। वहीं इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का लगातार स्थानीय दुकानदार विरोध भी कर रहे हैं। कुछ दुकानदार इस ध्वस्तीकरण के विरोध में इलाहाबाद हाई कोर्ट भी जा चुके हैं। ACP अतुल अंजान ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार चल रही है। प्रोजेक्ट के लिए 215 करोड़ का बजट स्वीकृत अभी तक दालमंडी वाली सड़क बहुत ही सकरी और घनी आबादी वाली है। यह शहर का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। इस सड़क के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचना और सुगम होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इस दालमंडी में 181 मकान चिह्नित हैं जिन्हें तोड़ा जाना है। इसमें 6 मस्जिदें भी चिह्नित हैं। कुल 187 प्रॉपर्टी चिह्नित हैं इसमें कुल 1400 से 1800 दुकानें शामिल हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *