Breaking News

दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, काफी समय से चल रहा था फरार


                 दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, काफी समय से चल रहा था फरार

दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर पुलिस ने की कार्रवाई, काफी समय से चल रहा था फरार

बलरामपुर में ललिया पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक वर्मा पुत्र अमृत लाल वर्मा निवासी ग्राम रसई पुरवा, थाना ललिया, बलरामपुर के रूप में हुई है। वह थाना ललिया में पंजीकृत मुकदमा में वांछित था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे और हेड कांस्टेबल मंजूर आलम की टीम ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक वर्मा काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *