DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दहेज हत्याकांड में फरार आरोपित गिरफ्तार

गोपालगंज | पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी विकास कुमार सोनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि 11 अक्टूबर को सिरसा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 392/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दो महीने बाद पुलिस ने वांछित आरोपित विकास कुमार सोनी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


https://ift.tt/mD1PrfU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *