DniNews.Live

दहेज के लिए दामाद ने ससुराल वालों पर किया हमला:गोरखपुर में 30 साथियों के साथ पहुंचकर लाठी-डंडों से वार किया, कई घायल

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अहमदनगर में दहेज विवाद को लेकर एक पति ने अपने ससुराल वालों पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने अपने 3 दर्जन साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें ईलमा, उसके भाई और पिता घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ईलमा, पुत्री अनीस की शादी डेढ़ साल पहले मोहम्मद सुहैब से हुई थी। उनकी एक चार माह की बेटी भी है। ईलमा का आरोप है कि पति मोहम्मद सुहैब लंबे समय से दहेज में नकदी और कार की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण विवाद गहरा गया। पीड़िता के पिता अपनी बेटी से अस्पताल में मिलकर लौट रहे थे। उन्होंने अपनी कार मदीना मस्जिद के पास खड़ी की थी। तभी दामाद मोहम्मद सुहैब वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सुहैब ने तलाक की धमकी दी और अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद दामाद मोहम्मद सुहैब और उसके साथ आए लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान छतों से महिलाओं और अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर भी फेंके। इस हमले में अनीस अहमद, उनके बेटे और बेटी ईलमा को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने चार माह की बच्ची को पटक दिया था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उन्होंने कई नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले पर एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *