DniNews.Live

दलित युवक से मारपीट, जबरन वसूली का आरोप:भाजपा जिला पंचायत सदस्य समेत 5 पर कोर्ट के आदेश पर FIR

फतेहपुर जिले में एक दलित युवक से मारपीट और जबरन वसूली का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर भाजपा के एक जिला पंचायत सदस्य सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमेश सोनकर ने आरोप लगाया है कि 8 नवंबर 2025 को जब वह अपने काम में लगा था, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उससे अभद्र भाषा में बात करने लगे। रमेश के अनुसार, आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी-डंडों व घूंसों से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके ठेले से जबरन पैसे भी निकाल लिए और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद रमेश सोनकर ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर 21 मार्च 2026 को पीड़ित की तहरीर के आधार पर विक्रम सिंह, अचल सिंह, विवेक सिंह, विराज सिंह और आशुतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि आरोपियों में शामिल विक्रम सिंह भाजपा से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *