DniNews.Live

दर्शन करने जा रहे दो युवकों सड़क हादसे में मौत:गोंडा में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, एक बलरामपुर का रहने वाला

गोंडा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राधेश्याम यादव और करौंधिया गांव निवासी 21 वर्षीय चंदन यादव की बलरामपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर दुल्हिनपुरवा के पास हुई। दोनों युवक चैत्र नवरात्रि में मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन करने बलरामपुर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, राधेश्याम की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने देर रात बलरामपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों युवकों के परिजन सुबह बलरामपुर के लिए रवाना हो गए। वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। राधेश्याम के परिवार में पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने दर्जीकुंआ चौराहा पर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो खोला था, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। तस्वीरें देखिए…
गोंडा देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के दो युवकों की बलरामपुर में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बलरामपुर पुलिस प्रशासन के समन्वय से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। स्थानीय ग्राम प्रधान भी बलरामपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं परिजनों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *