दरभंगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मरम्मत और तकनीकी कार्य के कारण अलग-
विभाग के अनुसार 33/11 केवी जेल पावर सब स्टेशन से निकलने वाली 11 केवी सैदनगर फीडर पर डीएसएस में स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विश्वकर्मा मंदिर के पास जंपर खोला जाएगा। इस दौरान मिथिला नगर, जनकपुरी, सैदनगर, एकमी रोड, राजेंद्र नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, कृष्णा नगर और एकमी बांध सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दूसरी ओर, हरौली-सोहरबाघाट 33 केवी विद्युत लाइन में तार बदलने और आवश्यक रख-रखाव कार्य को लेकर भी आपूर्ति बाधित रहने की सूचना दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार रोज सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सोहरबाघाट पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या कम होगी बिजली कटौती का असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसाय, दुकानों, जलापूर्ति व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ सकता है। सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि लाइन में पुराने तार हटाकर नई क्षमता के अनुरूप तार लगाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य दीर्घकालिक सुधार और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इधर, कई उपभोक्ताओं ने मांग की है कि यदि संभव हो तो कार्य अवधि कम की जाए या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विभाग ने भरोसा दिलाया है कि निर्धारित कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पहले से अधिक स्थिर और बेहतर होगी।
https://ift.tt/CWgXdqK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply