दरभंगा के मनिगाछी प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुई। इसमें जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। समारोह में बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी और दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल भी मौजूद थे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और पार्टी की आने वाली रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए संजय झा ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट पर 30 साल के बाद मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जदयू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और मजबूत संगठनात्मक ढांचे का परिणाम है। यहां कोई भी अमर होकर नहीं आया अपने संबोधन में संजय झा ने बयान देते हुए कहा कि “यहां कोई भी अमर होकर नहीं आया है, सबको जाना है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काम ऐसा है कि उनके विकास काम के बल पर जदयू और एनडीए 100 साल तक आगे बढ़ती रहेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जदयू का इतिहास खत्म होने वाला नहीं है, पार्टी की अगली पीढ़ी पूरी तरह तैयार है, इसलिए किसी को जदयू को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि आज की राजनीति में केवल जाति के नाम पर चुनाव नहीं जीते जा सकते, बल्कि जनता अब काम और विकास के आधार पर अपना समर्थन देती है। नीतीश कुमार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के जरिए बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदम पूरे देश के लिए एक मिसाल हैं। कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
https://ift.tt/MQJdKLV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply