दरभंगा में 28 फरवरी को नौकायन प्रतियोगिता:मिथिला लोक उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, 25 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

दरभंगा में मिथिला लोक उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 28 फरवरी को दिग्घी तालाब में आकर्षक नौकायन प्रतियोगिता होगा। इच्छुक प्रतिभागियों को 25 फरवरी तक जिला मत्स्य कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दीवारों पर सजेगी मिथिला की सांस्कृतिक छटा एकल प्रतियोगिता में अधिकतम 10 प्रतिभागी, जबकि युगल प्रतियोगिता में एक नाव पर दो प्रतिभागी रहेंगे। इस वर्ग में कुल 20 प्रतिभागी शामिल होंगे। सीमित सीटों के कारण समय पर पंजीकरण आवश्यक है। इसके अलावा भित्ति चित्र (दीवार पर मिथिला पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, लहेरियासराय में किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग14 से 18 और 18 वर्ष से अधिक के 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। संचालन नोडल पदाधिकारी चंदन कुमार और सीनियर कलाकार एवं चिंतक प्रो. बीरेन्द्र नारायण सिंह के निर्देश में किया जा रहा है। चयनित विषयों पर हो रहा चित्रण प्रतिभागी ‘जीवन चक्र’, ‘सीता-राम स्वयंवर’, ‘दशावतार’ जैसे पारंपरिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर भित्ति चित्र उकेर रहे हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें और मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा का आनंद लें।


https://ift.tt/ERGaY6m

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top