दरभंगा में तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक गोविंद कुमार महतो(22) समस्तीपुर के भानपुर गांव वार्ड-2 का रहने वाला था। घटना पतोर थाना क्षेत्र के खैरा की है। पिता रामजी महतो ने बताया बेटे के साथ सुरहाचट्टी समस्तीपुर से अपनी बेटी के घर पहुंचा था। घर के पास सड़क किनारे खड़े होकर बहन से बात कर रहा था। इस दौरान बुलेट बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट इतनी तेज गति में थी कि मेरे बेटे की मौत हो गई। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोषी के खिलाफ सख्त होनी चाहिए। चाचा प्रेम महतो ने बताया कि भतीजी का घर सड़क किनारे है। बुलेट सवार शराब के नशे में था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोविंद की जान चली हई। आरोपी का नाम भोला लाल देव है, जो बीएमपी-13 में कार्यरत है। आरोपी खुद को पुलिस का जवान बताकर बचने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेज दिया है। घटनास्थल से बुलेट और मोबाइल मिला है। जिसकी आधार पर छानबीन की जा रही है।
https://ift.tt/eQf6uT4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply