DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दरभंगा में बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट:DMCH में सर्दी–खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा; एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी

दरभंगा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की धूप रहने से कुछ गर्माहट बनी रहती है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड तेजी से बढ़ जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में उतार–चढ़ाव बना रहेगा। अनुमानित अधिकतम तापमान:- गुरुवार: 24°C शुक्रवार: 23°C शनिवार: 22°C रविवार: 23°C सोमवार: 23°C मंगलवार: 21°C बुधवार: 21°C न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है। तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों ने रजाई–कंबल, स्वेटर और जैकेट निकाल लिए हैं। दिन में भले ही गर्म कपड़ों की जरूरत कम पड़ रही हो, लेकिन सुबह, शाम और रात में ठंड बढ़ने के कारण घरों में रजाई–कंबल का इस्तेमाल शुरू हो गया है। एसी, पंखा और कूलर बंद हो चुके हैं। DMCH में ऐसे मरीजों की भीड़ मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH में ऐसे मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। DMCH के सर्जन डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि “दिन में गर्मी और सुबह–शाम ठंड रहने से लोग सर्दी–खांसी से प्रभावित हो रहे हैं। यह सामान्य वायरल बीमारी है, जो 3 से 7 दिन में ठीक हो जाती है।” इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू और आंवला का सेवन उन्होंने लोगों को सलाह दी कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू और आंवला का सेवन करें। सुबह और रात में गर्म कपड़े जरूर पहनें। ठंडे पेय पदार्थ और आइसक्रीम से परहेज करें,बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सरकार की ओर से अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की व्यवस्था है और मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। फ्लाइट संचालन पर असर ठंड के मौसम में दरभंगा एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों में देरी देखी गई। मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 21 मिनट देरी से पहुंचेगी। कोलकाता से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 23 मिनट लेट रही। मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 36 मिनट देरी से पहुंचेगी। हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो फ्लाइट 2:05 बजे, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 3:10 बजे और दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट 3:50 बजे अपने निर्धारित समय पर शेड्यूल बताई गई हैं।


https://ift.tt/7nc6KqH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *