दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के अहियारी गांव में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दो पुरुषों के खाते में गलती से 10,000 रुपए की राशि आ गई। यह वही राशि है जिसे जीविकाओं के लिए सीएम नीतीश ने तय की थी। इस मामले में जीविका बीपीआईयू ने दोनों से राशि वापस करने का अनुरोध किया है। घटना विस्तार से दरअसल चुनाव बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम नीतीश ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजने का वादा किया था। लेकिन इसी बीच किसी तकनीकी खामी की वजह से यह राशि दरभंगा के नागेंद्र राम और बलराम सहनी के खातों में आ गई । हालांकि अब चुनाव के बाद प्रशासन जागा है। प्रशासन द्वारा भेजी गई नोटिस राशि वापस करने के निर्देश इस संबंध में प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका बीपीआईयू, जाले ने दोनों व्यक्तियों से जल्द से जल्द राशि वापस करने का अनुरोध किया है। राशि जमा करने के लिए खाता विवरण जारी किया गया है: खाता नाम: BRLPS-DARBHANGA-NRLM-HOLDING A/C, खाता संख्या: 38093839831, IFSC: SBIN0012553। जीविका अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि राशि जमा करने के बाद उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट बीपीआईयू, जाले कार्यालय में जमा किया जाए, ताकि रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके। ‘राशि खर्च हो गई’ नागेंद्र राम ने बताया कि वे अत्यंत गरीब और महादलित परिवार से आते हैं। उनके पास सरकारी जमीन पर झोपड़ी का घर है। उन्होंने बताया कि यह राशि काफी समय पहले उनके खाते में आई थी और उन्होंने इसे कर्ज चुकाने में खर्च कर दिया है। इसलिए नागेंद्र ने सरकार से इस राशि को माफ करने का निवेदन किया है। नागेंद्र राम की माता ने भी अपने बेटे की गरीबी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने इस पैसे के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। उन्होंने सवाल उठाया कि उनके बेटे का खाता नंबर अधिकारियों के पास कैसे पहुंचा। माता ने बताया कि छठ पूजा और दीपावली के समय पैसा खर्च हो गया था और उन्होंने भी सरकार से राशि माफ करने की मांग की है।
https://ift.tt/CB97xIq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply