दरभंगा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है, जबकि शाम ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग सड़कों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने कहा कि जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि दरभंगा नगर निगम सहित जिले के सभी सीओ को अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से लगभग 5000 कंबल की आपूर्ति की गई है, जिन्हें सभी प्रखंडों में भेज दिया गया है। इन कंबलों का वितरण जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों के बीच किया जा रहा है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से भी कंबल वितरण का काम चल रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा वासियों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें, ताकि ठंड से होने वाली बीमारियों और हादसों से बचा जा सके। शीतलहर का असर दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। आज दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट 2 घंटे 39 मिनट देर से दरभंगा पहुंची। मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट 1 घंटा 55 मिनट लेट रही, जबकि कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट 23 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से 1 मिनट पहले पहुंची, जबकि मुंबई से ही अकासा की फ्लाइट 55 मिनट लेट रही। हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटा 1 मिनट और दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 17 मिनट विलंब से पहुंची। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट आज रद्द रही। दरभंगा एयरपोर्ट से आज कुल 2176 यात्रियों ने विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरी।
https://ift.tt/h6U1NL9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply