दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शोभन एम्स बाईपास रोड की है। मृतक इरशाद(21) धोईघाट का रहने वाला था, जबकि अकबर और प्रियांशु का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के चाचा मो. असलम ने बताया कि इरशाद पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े था। परिवार में कमाने वाला मुख्य सदस्य था। समस्तीपुर के बैगन चौक पर सब्जी खरीदने जा रहे था। रास्ते में चंडी के पास बेकाबू ट्रक टक्कर मार दी। नशे की हालत में ऑटो ड्राइवर ने 2 लोगों को रौंदा दूसरी घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के पिरहौली मोड़ के पास की है। एसएच-88 पर तेज रफ्तार ऑटो ने 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की पहचान इमामगंज निवासी विष्णुदेव यादव (37) और पिरहौली के दयालु यादव(50) के तौर पर हुई है। विष्णुदेव यादव की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है।
https://ift.tt/s410Q6S
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply