दरभंगा में जमीन विवाद में घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के पौन गांव की है। पीड़िता सीता देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि पड़ोस के कुछ लोग गुरुवार देर उनके घर पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घर में रखे करीब 45 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी के जेवरात(कीमत करीब 1.45 लाख) लूटकर फरार हो गए। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा घर में घुस गए। पूरे परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई। मारपीट में 4 लोग घायल हो गए। इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। आरोप है कि इस दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की गई है। गोलीबारी में एक शख्स बाल-बाल बच गया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मारपीट का आरोप पड़ोसी राजेश यादव, प्रवेश यादव, पवन यादव, मो. कमर, रौशन यादव समेत 15-20 अज्ञात लोगों पर लगा है। पुलिस का दावा- जल्द होगा मामले का खुलासा वहीं, थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। फायरिंग सहित सभी आरोपों की गंभीरता से छानबीन की जाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/yPBYpWt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply