दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार से उड़ान सेवाओं में बेहतर स्थिति देखने को मिली। आज निर्धारित सभी फ्लाइटें लगभग समय पर संचालित हुईं। इंडिगो, आकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट की कुल सातों जोड़ी उड़ानें दरभंगा आने-जाने में सक्रिय रहीं। इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की चारों फ्लाइटें समय पर या मामूली देरी से पहुंचेंगी। आकासा एयरलाइंस की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट, जो 10:50 बजे पहुंचनी थी, 11:06 पर लैंड हुई। इंडिगो की मुंबई से निर्धारित 12:45 बजे वाली फ्लाइट 01:02 पर उतरी। इंडिगो की कोलकाता से 12:20 की फ्लाइट 11:57 बजे पहुंच गई। दो और इंडिगो फ्लाइटें, हैदराबाद से 2:05 बजे और दिल्ली से 3:10 बजे शेड्यूल के अनुसार आई। स्पाइसजेट की दिल्ली से एक फ्लाइट 3:50 बजे लैंड करने वाली है। प्रस्थान की स्थिति आकासा की 11:25 बजे उड़ने वाली फ्लाइट 12:05 पर रवाना हुई। स्पाइसजेट की 12:35 बजे उड़ने वाली फ्लाइट 1:43 पर रवाना हुई। इंडिगो की 12:40 बजे कोलकाता के लिए निर्धारित फ्लाइट 12:28 पर ही उड़ान भर ली। इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 1:20 के बदले 1:48 पर प्रस्थान हुई। 2:45 बजे इंडिगो की हैदराबाद, 3:45 बजे दिल्ली और 4:20 बजे स्पाइसजेट की दिल्ली फ्लाइटों के उड़ान भरने का क्रम जारी है। कुल मिलाकर आज दरभंगा एयरपोर्ट से सभी निर्धारित उड़ानें संचालित हो रही हैं और एयर ट्रैफिक सामान्य है। मूलभूत सुविधाओं की कमी पर नाराजगी फ्लाइट संचालन सामान्य होने के बावजूद एयरपोर्ट परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराज़गी जारी है। मौके पर मौजूद ड्राइवर सुनील कुमार ने बताया कि ‘हम लोग एयरपोर्ट शुरू होने के समय से यहां काम कर रहे हैं। 5 साल बीत गए, लेकिन अब तक ना एयरपोर्ट के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था है, ना बैठने की और ना ही शौचालय की सुविधा। ड्राइवरों को तो परेशानी होती ही है, यात्रियों को छोड़ने आने वाले अटेंडेंट भी परेशान रहते हैं।’ उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए ताकि आम लोगों को बार-बार हो रही समस्याओं से राहत मिल सके। आज उड़ानों के सुचारू संचालन के बीच एयरपोर्ट पर सुविधाओं के अभाव का मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
https://ift.tt/J8nyvAh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply