शामली के थाना भवन कस्बे में नगर पंचायत द्वारा 9,39,073 रुपये की लागत से निर्मित एक चारदीवारी एक साल के भीतर ही जर्जर हो गई है। वार्ड नंबर 8 के मोहल्ला हाफिज में बनी यह दीवार अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है।यह चारदीवारी 9,39,073 रुपए की लागत से बनाई गई थी। पहले भी लगे थे ठेकेदार पर आरोप निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही इसमें दरारें पड़ गई हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह उसी ठेकेदार द्वारा निर्मित है जो इससे पहले 80 लाख रुपये के कथित ‘कूड़ा घोटाले’ को लेकर सुर्खियों में रहा था। इस नई घटना ने एक बार फिर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया है।

Leave a Reply