DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

थाना- पुलिस लाइन और सड़कें साफ करने उतरे जवान:पुलिस सप्ताह शुरू, पुलिसकर्मियों ने चलाया अभियान, प्रभात फेरी, पेंटिंग से करेंगे जागरूक

शेखपुरा में रविवार से पुलिस सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान पूरे एक सप्ताह तक पुलिस की भूमिका और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस सप्ताह के पहले दिन आदर्श नगर थाना शेखपुरा और पुलिस लाइन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों ने झाड़ू उठाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। आदर्श थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने थाना परिसर के साथ-साथ आसपास की सड़कों पर भी सफाई की। इसी प्रकार पुलिस लाइन में भी कई अधिकारियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। “जन विश्वास संकल्प हमारा” के नारे के साथ शुरुआत इस वर्ष का पुलिस सप्ताह “जन विश्वास संकल्प हमारा” के नारे के साथ शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान प्रभात फेरी, पेंटिंग आदि के माध्यम से साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्ति और नशा मुक्ति जैसे अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, भाषण, पेंटिंग, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। ये जागरूकता संबंधी कार्यक्रम 27 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को इन आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।


https://ift.tt/dTY4hz8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *