खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के तेलौछ में शनिवार दोपहर एक वृद्ध महिला सड़क किनारे बेहोश मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे लावारिस हालत में देखकर तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से महिला को चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया। डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है और उसे लावारिस हालत में पाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए खगड़िया भेजा गया है। चौथम पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।
https://ift.tt/BhEmWU9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply