DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तेलंगाना CM बोले- हिंदुओं के इतने देवता क्यों हैं:हनुमान कुआंरों के भगवान, 2 शादी करने वाले का देवता अलग; BJP बोली- रेवंत माफी मांगें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हिंदू देवी-देवताओं पर दिए बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यकारिणी के एक कार्यक्रम में पहुंचे रेवंत ने हिंदू देवी-देवताओं की संख्या पर सवाल उठाए। CM रेवंत ने यहां तक कह दिया कि 3 करोड़ में से हर किसी का अपना अलग भगवान है। उनकी इस टिप्पणी को विपक्ष ने हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री के शब्दों ने हिंदू समुदाय को शर्मिंदा किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पहले जानिए CM रेवंत ने क्या कहा था… हिंदू धर्म में कितने देवता हैं? कितने देवता हैं? तीन करोड़? क्यों? जो अविवाहित हैं, उनके लिए भगवान हनुमान हैं। जो दो बार शादी करते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। जो शराब पीते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्मा। जो मुर्गा खाते हैं, उनके अलग भगवान हैं। और जो दाल-चावल खाते हैं, उनके लिए एक और भगवान हैं। है न, सभी प्रकार के देवता हैं। CM रेड्‌डी के विवादित बयान पर किसने क्या कहा… बंदी संजय बोले- कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति नफरत अब सामने आ गई बंदी संजय कुमार ने कहा- कांग्रेस हमेशा से AIMIM के आगे झुकने वाली पार्टी रही है। रेवंत रेड्डी ने खुद कहा कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है – यह बयान ही उनकी सोच को दिखाता है। कांग्रेस हिंदुओं के प्रति गहरी नफरत रखती है। संजय ने एक पोस्ट में लिखा- यही वजह है कि हमने जुबली हिल्स उपचुनाव के दौरान चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस या BRS गलती से जीत गए, तो हिंदू इज्जत से बाहर नहीं निकल पाएंगे। CM के नए कमेंट्स साबित करते हैं कि BJP सही थी। कांग्रेस की हिंदुओं और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति नफरत अब सामने आ गई है। हिंदू समुदाय के लिए गंभीरता से सोचने का समय आ गया है। क्या आप बंटे रहेंगे और बेइज्जती सहते रहेंगे, या आप एक होकर अपनी ताकत दिखाएंगे? BJP का कभी किसी धर्म का अपमान करने का इरादा नहीं रहा है। हिंदुओं से आग्रह है कि वे कांग्रेस की असलियत को साफ-साफ देखें।


https://ift.tt/Hc2wvi7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *