![]()
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत:फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में कोहराम
फर्रुखाबाद के अल्लाहगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किसान को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी 32 वर्षीय गोविंद शनिवार शाम अपने खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक गोविंद की मां निम्मा देवी और पत्नी मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया गया है कि गोविंद खेती के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply