बहराइच में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 24 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों की संख्या में 50% कमी लाने के शासन के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस लगातार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्पीड राडार यंत्र का उपयोग कर वाहनों की गति की जांच की गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार पर वाहन चलाते पाए गए कुल 24 चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इन पर कुल 48 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। यातायात पुलिस कर्मियों ने आमजन से वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
https://ift.tt/hoMmBi3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply