DniNews.Live

तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर:कानपुर में ड्राइवर बोला- थोड़ी शराब पी ली थी, महिला को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया

कानपुर में एक तेज रफ्तार कार ने इनोवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह भागने लगा। कई लोगों को टक्कर मारते हुए फिर से एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए और गाड़ी रुक गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्होंने ड्राइवर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि मकड़ीखेड़ा का रहने वाला ड्राइवर विशाल निषाद नशे में था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना स्वरुप नगर इलाके में बुधवार को हुई। द चाट चौराहे पर मारी टक्कर स्वरुप नगर के द चाट चौराहे के पास किरन गुप्ता शापिंग करके इनोवा गाड़ी से अपने घर जा रहीं थी, तभी उनके ड्राइवर इंद्रजीत पांडेय को एक कार ने टक्कर मार दी और घटना के बाद भागने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के दौरान डॉ. अवध दुबे वाली गली में कार अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही एक कार में जा लड़ी। इसके बाद भी रफ्तार कम नहीं हुई और सड़क किनारे खड़ी एक कार में जा लड़ी और रुक गई। रफ्तार इतनी तेज की नंबर तक नहीं पढ़ पाए प्रत्यक्षदर्शी किरन गुप्ता ने बताया कि वह अपने ड्राइवर इंद्रजीत के साथ एक निजी काम से स्वरुप नगर आई थी। तभी गाड़ी में बैठते समय ड्राइवर को एक नीले रंग की कार ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई है। बताया कि रफ्तार इतनी तेज थी कि वह गाड़ी का नंबर तक नहीं पढ़ पाईं। इसके बाद कार ने कई लोगों व वाहनों में टक्कर मारी है। एक कान से सुनाई नहीं दे रहा ड्राइवर इंद्रजीत ने बताया कि मैं पनीर लेकर मैडम को दे रहा था। तभी तेज रफ्तार में नीले रंग की बलेनो आई और मुझको उड़ा दिया। मेरे पैर में चोट आई है। सूजन आनी शुरु हो गई है। वहीं, एक दूसरे कार के ड्राइवर सुनील यादव ने बताया कि वह अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से नीले रंग की तेज रफ्तार कार को आता देख उन्होंने कार को रोक दिया। देखते ही देखते वह कार मेरी कार में आ लड़ी और ड्राइवर साइड का शीशा टूटकर मेरे कान में जा लड़ा और एयरबैग खुल गए। मुझे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। आरोपी बोला शराब पी रखी तेज रफ्तार कार के ड्राइवर विशाल निषाद ने बताया- मैंने थोड़ी शराब पी थी। एक महिला को बचाने के चक्कर पर टक्कर लग गई। टक्कर के बाद मैं भाग रहा था, तभी सामने से आ रही गाड़ी में टकरा गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *