DniNews.Live

तुलसीपुर MLA बोले– मैं कार्यों से 90% संतुष्ट:कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा- कुछ सड़कें जर्जर, दोबारा मौका मिला तो अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे


                 तुलसीपुर MLA बोले– मैं कार्यों से 90% संतुष्ट:कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा- कुछ सड़कें जर्जर, दोबारा मौका मिला तो अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे

तुलसीपुर MLA बोले– मैं कार्यों से 90% संतुष्ट:कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा- कुछ सड़कें जर्जर, दोबारा मौका मिला तो अधूरे विकास कार्य पूरे होंगे

बलरामपुर जिले की तुलसीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई काम किए गए हैं। उनका कहना है कि अभी भी कई विकास कार्य बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी उन्हें दोबारा मौका देगी तो क्षेत्र की बची हुई समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: एक विधायक के रूप में मैं खुद को 100 प्रतिशत संतुष्ट नहीं कह सकता, लेकिन अपने काम से लगभग 90 प्रतिशत संतुष्ट हूं। पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में कई जरूरी विकास कार्य कराए गए हैं। पहले हरिहरगंज–ललिया–बनकटवा मार्ग काफी जर्जर था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद बनवाया गया। इसके अलावा कोडरी–मथुरा–चौधरीडीह सड़क भी क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। यह सड़क भी स्वीकृत होकर बन रही है और करीब 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़कों की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हरैया में एक बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। कुल मिलाकर मैं अपने काम को 10 में से 8 नंबर देने योग्य मानता हूं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया?
जवाब: क्षेत्र में कई बड़े काम हुए हैं, लेकिन सबसे बड़ा काम मेरे गांव को जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण है। यह सड़क करीब 30 से 32 किलोमीटर लंबी है और इसे कई करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत कराकर बनवाया गया है। इसके अलावा बिजली की समस्या भी गंभीर थी। लो वोल्टेज और बिजली कटौती आम बात थी। अब महाराजगंज तराई में नया विद्युत केंद्र बनकर तैयार हो गया है, जिससे तुलसीपुर और हरैया सतघरवा क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल रही है। अगर कहीं समस्या आती है तो अधिकारियों से समन्वय कर उसका समाधान कराया जाता है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जिसे आप नहीं करा पाए?
जवाब: अभी भी कुछ महत्वपूर्ण काम बाकी हैं। बलुआ बलुई मोड़ से रानीजोत होते हुए महादेव हरिहरनगर, हड़पुर, जनकपुर होते हुए टोल प्लाजा तक जाने वाला मार्ग काफी जर्जर है। यह सड़क अभी तक ओडीआर योजना में शामिल नहीं हो पाई है, इसलिए इसका निर्माण नहीं हो सका। इसे बनवाना मेरी प्राथमिकता में है और इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: निश्चित रूप से मैं चाहता हूं कि पार्टी मुझे एक बार फिर मौका दे। अभी कई जगह पुल और अंदरूनी सड़कों के निर्माण का काम बाकी है। अगर पार्टी और जनता का आशीर्वाद मिला तो अगले कार्यकाल में इन सभी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा। सवाल: क्या आपको इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है?
जवाब: मुझे विश्वास है कि मैंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम किया है। बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए जनता की सेवा की है। मुझे उम्मीद है कि पार्टी मेरे काम को देखते हुए मुझे फिर से मौका देगी और जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *