भास्कर न्यूज | मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में बीते तीन वर्षों से गायब आई फोन आखिरकार स्टोर में लौट आया है। लीगल ऑफिसर प्रो. गिरीश चंद्र पांडेय की जांच में सामने आया कि स्टोर से निर्गत दो आई फोन और एक लैपटॉप में से एक सेट टीएमबीयू के तत्कालीन कुलपति डॉ. जवाहर लाल के पास था, जबकि दूसरा पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह के पास होने की बात मानी जा रही थी। डॉ. जवाहर लाल ने तो मुंगेर विश्वविद्यालय से गए कर्मी गुंजेश कुमार सिंह को लिखित रूप से अपना आई फोन और लैपटॉप लौटा दिया था। लेकिन डॉ. एसएन सिंह को निर्गत आई फोन तीन साल बाद भी वापस नहीं आया था। रिमाइंडर पर रिमाइंडर भेजे जाने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। जब पूर्व रजिस्ट्रार को विश्वविद्यालय से एनओसी की आवश्यकता पड़ी, तभी उन्हें बताया गया कि स्टोर का आई फोन वापस किए बिना एनओसी नहीं मिलेगा। आखिरकार फोन लौटाया गया। कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने बताया कि गुम आईफोन स्टोर में जमा हो गया है। पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. वर्मा और डॉ. एसएन सिंह को एनओसी देने की प्रक्रिया जारी है।
https://ift.tt/5ugqoCm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply