संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को शहर के अधिकारी गंभीरता से ले, इसके लिए जिलाधिकारी लागातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। बीते 8 साल के विवाद को मात्र 3 दिनों के अंदर निपटा दिया गया। आठ साल पुराना था वरासत का मामला नर्वल तहसील के ग्राम मढ़ीलवा निवासी संतोष कुमार उत्तम ने शिकायत की थी कि उनकी भूमि पर मृतक राम शंकर का नाम दर्ज है, जिनकी मृत्यु वर्ष 2017 में हो चुकी है, लेकिन अब तक वरासत दर्ज नहीं हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल तीन दिनों में वरासत दर्ज कर दी गई। आवेदक ने इस त्वरित समाधान पर डीएम का आभार भी व्यक्त किया। महाराजपुर में कब्जे का विवाद समाप्त इसी तरह महाराजपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने ग्राम की आराजी संख्या 1306 नाली व 1307 रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। पूर्व में कई बार पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार की टीम मौके पर भेजी गई, जिसने जांच कर विवाद का समाधान कराया। बेहटा बुजुर्ग में रास्ते का विवाद सुलझा ग्राम बेहटा बुजुर्ग के राममिलन और हरिमिलन ने सरकारी रास्ते पर कब्जे की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक भीतरगांव की देखरेख में टीम भेजी। मौके पर जांच कर रास्ता खाली कराया गया। शिकायतकर्ताओं ने कार्रवाई पर संतोष जताया। नारायणपुर साढ़ में खुलवाया गया चकमार्ग वहीं, नारायणपुर साढ़ निवासी आशीष अवस्थी ने चकमार्ग संख्या 20 के अवरुद्ध होने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने राजस्व टीम भेजकर चिन्हांकन कराया और रास्ता खुलवाया।
ग्राम भूखनाही निवासी पुष्पा देवी ने शिकायत की थी कि कुछ दबंग लोग उनके घर में शौचालय निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्वकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पूरा कराया।
https://ift.tt/pQeqkFC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply