DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तीन दिन बारिश को लेकर किया अलर्ट

भास्कर न्यूज | बेतिया मौसम विभाग पटना की ओर से फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश 29, 30 व 31 अक्टूबर को उत्तर व पूर्वी बिहार के जिलों में होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मध्यम स्तर की बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बता दें कि धान की कटनी शुरू है। कही कही धान को काटकर खेतों में पसई सुखायी जा रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो किसानों को फिर से परेशानी झेलनी पड़ेगी। जबकि इसी माह की चार तारीख को हुई मुसलाधार बारिश ने धान व अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचाकर किसानों का कमर तोड़ दिया है।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *