DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

तिलैय में दो दिवसीय रामधुन यज्ञ का आयोजन:मुखिया ने अनुष्ठान का शुभारंभ किया, कलश शोभायात्रा निकाली गई

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की पिपरा पंचायत के तिलैय गांव में 48 घंटे के रामधुन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ स्थानीय मुखिया रीना देवी ने फीता काटकर किया। जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर एक बजे तिलैया यज्ञ स्थल से कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पिपरा सरस्वती मंदिर पहुंची, जहाँ कलशों में गंगाजल भरा गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो यज्ञ मंडप में समाप्त हुई। यहाँ कलश स्थापित कर अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद स्थानीय मुखिया रीना देवी ने फीता काटकर यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीण मंडली द्वारा रामधुन प्रारंभ किया गया। मुखिया समेत अन्य लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की। इस रामधुन यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य इसे सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।


https://ift.tt/AEu54m1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *