शास्त्री नगर स्थित रंगोली मंडप में आयोजित ‘तिजोरी समर एग्जीबिशन’ ने बुधवार को शहरवासियों को फैशन और लाइफस्टाइल का शानदार अनुभव दिया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस मेले में रात 8 बजे तक खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। फ्री एंट्री के चलते महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दिल्ली, लखनऊ, बनारस, बरेली समेत कई शहरों से आए 70 से अधिक ब्रांड्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन पेश किए। एथनिक वियर, डिजाइनर ज्वेलरी, होम डेकोर और हैंडमेड प्रोडक्ट्स की स्टॉल्स पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। आयोजकों के अनुसार, इस एग्जीबिशन का उद्देश्य मेरठ के लोगों को एक ही छत के नीचे अलग-अलग शहरों के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराना था, जिसमें वे सफल रहे। पूरे दिन आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और विजिटर्स ने इसे “बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस” बताया।

Leave a Reply