DniNews.Live

तालाब में नहाते समय 9 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत:प्रतापगढ़ के अमसौना गांव में हादसा, परिजनों में मातम

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गांव के तालाब में नहाने गया था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, अमसौना निवासी राजेश पटेल का पुत्र आलेक्स पटेल (9) दोपहर करीब 12 बजे गांव के तालाब में नहा रहा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ देर बाद एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी, जिसने परिजनों और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 1:30 बजे कंधई थानाध्यक्ष आदित्य सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आलेक्स अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता राजेश पटेल मुंबई में ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *