आगरा के बसई जगनेर थाना क्षेत्र के तांतपुर में रोड किनारे गैस सिलेंडरों के अवैध गोदाम का भंडफोड़ हुआ है। आपूर्ति विभाग और प्रशासन की टीम ने इस अवैध गोदाम से 130 घरेलू सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 2 सिलेंडर भरे हुए हैं। आपूर्ति विभाग की टीम गोदाम मालिक अशोक बंसल से पूछताछ कर रही है। टीम ने संयुक्त रूप से मारा छापा
शुक्रवार दोपहर को आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ और खेरागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने तांतपुर स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम का दरवाजा खोलते हुए सबकी आंखें फटी रह गईं। यहां घेरलू सिलेंडर भरे हुए थे। एक ओर जहां गैस की किल्लत चल रही हैं वहां, एक जगह इतने सारे सिलेंडर देखकर सब हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। अवैध गैस गोदाम की 3 तस्वीरें… मौके पर अशोक कुमार सिंघल नाम का व्यक्ति मिला। पूछताछ की गई तो पता चला कि ये गोदाम इसी का है। गैस सिलेंडरों की गिनती कराई गई। इनमें अधिकांश सिलेंडर इंडेन कंपनी के हैं। 130 सिलेंडरों में से 2 दो भरे हुए हैं। आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य ने बताया-गोदाम में रखे सिलेंडरों के संबंध में जब दस्तावेज मांगे गए तो मौके पर मौजूद लोग कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके हैं।
सिलेंडरों की गिनती के साथ ही इनकी छानबीन की जा रही है। इतने सारे सिलेंडर किस गैस एजेंसी से आए और किस उपयोग के लिए गए थे।

Leave a Reply