शिवहर न्यायालय ने तरियानी छपरा के मुखिया एवं जन सुराज नेत्री अर्पणा सिंह के पति, सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह महाराज को जमानत दे दी है। जमानत मिलने की खबर के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया। शिवहर मंडल कारा से बाहर आने पर नितेश सिंह महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैंने 1 दिसंबर को शिवहर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था और आज न्यायालय ने मुझे जमानत दी है। हमें न्यायपालिका पर हमेशा पूरा भरोसा था और रहेगा। हम न्यायप्रिय लोग हैं और कानून के प्रति आस्था रखते हैं।” नितेश सिंह महाराज की रिहाई के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जन सुराज कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के बीच नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
https://ift.tt/c5Akysm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply