Breaking News

तमसा नदी में ग्रामीण की डूबने से मौत:लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला, परिजनों को सूचना दी


                 तमसा नदी में ग्रामीण की डूबने से मौत:लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला, परिजनों को सूचना दी

तमसा नदी में ग्रामीण की डूबने से मौत:लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला, परिजनों को सूचना दी

मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव में शनिवार दोपहर तमसा नदी में डूबने से 52 वर्षीय मुर्तुजा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मुर्तुजा दोपहर करीब 2 बजे गांव से घूमते हुए तमसा नदी किनारे पहुंचा था। अज्ञात कारणों से वह नदी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया। कुछ दूर से लोगों ने उसे देखा, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को घर ले लिया। वलीदपुर पुलिस चौकी को सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज नूर आलम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई करने लगी, लेकिन मृतक की पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पत्नी की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। सबसे बड़ी बेटी और उसके दो बेटे अविवाहित हैं। दोनों बेटे दुबई में रहकर जीविका चलाते हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि वे सहमत होते हैं, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, अन्यथा पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *